फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का मैसेज भेज खातों से रकम उड़ा रहे जालसाज, मोबाइल पर आए मैसेज और लिंक पर न करें क्लिक

Thu, 26 Mar 2020 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर आए कोरोना से बचाव के तरीके बताने वाले मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। साइबर जालसाजों ने कोरोना के खौफ का फायदा उठाकर खातों से रकम उड़ाने का नया तरीका निकाल लिया है। साइबर सेल प्रभारी लान सिंह का कहना है कि 20 मार्च से अब तक करीब सात मामले सामने आए, जिसमें कोरोना से बचने के लिए भेजे गए मैसेज से लोग जालसाजी का शिकार बने हैं। 
विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि जालसाज लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। इसमें कोरोना प्रभावित देशों के हालात, सुझाव और कुछ दवाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को खोलना होता है।

लिंक खोलते ही फोन का सारा डेटा जालसाज एक्सस करके खातों से रकम उड़ा दे रहे हैं। लान सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसलिए जालसाज ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल के नंबर को बना रहे निशाना
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि निजी टेलीकॉम कंपनियों के नंबरों पर आए ऐसे मैसेज को लोग फेक समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए जालसाज बीएसएनएल के नंबर को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। जानकारी के लिए सरकारी एजेंसियों की ओर से जारी एडवाइजरी पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें