फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो घर से बाहर निकलेगा, समझो निपटेगा', आपकी फोटो पर भी चढ़ सकती है माला, बोल किया जागरुक

Mon, 20 Apr 2020 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए किया जागरुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। इसके बावजूद भी लोग सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। आप को बता दें कि कानपुर में पिछले 24 घंटे में 43 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 पहुंच चुका है।
विज्ञापन


लोगों को जागरुक करने के लिए अब कुछ लोगो ने अनोखी पहल की है। जिसे देखकर आप भी हतप्रभ हो जाएंगे। नौबस्ता आवास विकास में तीन लोगों ने मिलकर अपने हाथों में पोस्टर और मृत लोगों की फोटो पर माला पहना कर सड़कों पर घूमते हुए नजर आए।

इस दौरान ये सभी लोग स्लोगन लिखा पोस्टर लेकर निकले। साथ ही स्लोगन " जो घर से बाहर निकलेगा, समझो निपटेगा" बोलते हुए नजर आए। इन लोगों ने बाकायदा जागरूकता बैनर पर साफ लिखा था, "आप सभी घर पर रहें, नहीं तो आप की भी फोटो पर माला चढ़ सकता है !" आवास विकास के रहने वाले सोमेंद्र अग्निहोत्री, रजत मिश्रा आदि ने 'घर पर रहो सुरक्षित रहो' का नारा बुलंद किया और कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें