यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। कोरोना संक्रमित अंसारी बैरक नम्बर- 16 में क्वारंटीन है। इनके अलावा जेल के 16 और बंदी संक्रमित पाए गए है। रविवार को 28 बंदी पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में बंदियों के संक्रमित होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर मुख्तार सहित अन्य बंदियों के इलाज के लिए मेडिकल टीम गठित करने की मांग की है। बताते चलें कि बांदा जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7030 पहुंच गई है। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1599 है। जिले में अब तक कुल 82 मौतें हुईं।