दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए तब्लीगी जमाती कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े वाहक बनकर उभर रहे हैं। कानपुर में क्वारंटीन 91 जमातियों में शुक्रवार को छह के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद रविवार को एक और जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया।
कानपुर में कोरोना के अब तक आठ मरीज मिल चुके हैं। रविवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट के बाद सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने एक और मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कानपुर में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या से हड़कंप मचा हुआ है।