फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तीन क्वारंटीन केंद्रों से भागे 27 लोगों में से 25 को पकड़ा, जारी हुआ नया आदेश

Sun, 05 Apr 2020 10:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पकड़े गए क्वारंटीन से भागे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में तीन क्वारंटीन केंद्रों से भागे 27 लोगों में से 25 को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए सभी लोगों को गांव से दूर तालग्राम की आईटीआई में भेजा गया है। बताते चलें कि अमर उजाला ने क्वारंटीन के भागे लोगों की खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद ही अफसर हरकत में आए और खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार को जिले में नया आदेश जारी हुआ है। गांव के क्वारंटीन वार्ड में रोके जाने से लोग रात में घर भाग जाते थे, अब इन्हें गांव से दूर बने क्वारंटीन वार्डों में रखा जाएगा। ताकि यह लोग भाग कर घर ना जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें