फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना, मुंबई से लौटे थे दोनों युवक, संक्रमितों की संख्या 22 हुई

Thu, 21 May 2020 12:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों युवक मुंबई से लौटे थे। फर्रुखाबाद के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी युवक मुंबई में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला पक्का पुल निवासी दिव्यांग युवक जरदोजी का काम मुंबई में करता था। दोनों युवक रविवार को मुंबई से ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। वहां से वह सीधे मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर पहुंचे थे।

दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार सुबह दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें मिशन अस्पताल बुलाया गया है। वहीं दोनों मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें