फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने से फतेहपुर के दो मॉल बंद

Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने से फतेहपुर के दो मॉल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना संक्रमण लगातार जिलेभर में पांव पसार रहा है। एक दिन पूर्व शहर में भाई-बहन के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो माल बंद कर दिए गए। दोनों शहर के अलग-अलग मॉल में काम करते थे। इसी क्रम में गुरुवार की शाम आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पॉजिटिव निकलकर सामने आ गए।
विज्ञापन


गुरुवार कोरोना के तीन नए मामले आ जाने से कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 151 हो गई। हालांकि इनमें से ऐक्टिव मामलों की संख्या 38 है। जबकि 113 लोग अब तक में ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं एक दिन पहले दो भाई-बहन को कोरोना की पुष्टि होने पर शहर के पटेल नगर चौराहे स्थित वी मार्ट और कलक्टरगंज स्थित वन इंडिया फेमिली मार्ट बंद कर दिए गए।

पॉजिटिव पाए गए दोनों भाई-बहन इन्हीं मॉल में काम करते थे। कटेंनमेंट क्षेत्र घोषित दक्षिणी गौतम नगर में स्वास्थ्य और पुलिस की टीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के घरो में सैंपल लेने पहुंची। टीम ने पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए। कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए इलाको में बैरीकेडिंग कर दी गई औरबाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मीटर
अब तक कुल लिए गए नमूने - 6005
प्राप्त हुईं कुल रिपोर्ट - 5108
गुरुवार को आईं कुल रिपोर्ट - 247
गुरुवार को निकले पॉजिटिव - 3
अब तक कुल पॉजिटिव - 151
कुल एक्टिव मामले - 38
अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए कुल मरीज - 113
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें