फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tue, 12 May 2020 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से 8 मई तक अछूते रहे जनपद फर्रूखाबाद में 9 मई से अब तक आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। खास बात तो यह है कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमितों ने सीधे निजी वाहनों से जनपद में प्रवेश किया और खुद ही जांच कराने गए। 
विज्ञापन


पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मरीजों के आवास का 400 मीटर एरिया हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया। शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 27 वर्षीय युवक 7 मई को टेंपो से तीन अन्य साथियों के साथ आया था। युवक ने शहर के मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर में जांच कराई। 9 मई को जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
 
विज्ञापन

इसके बाद उसके नौ परिजन व टेंपो से साथ आए कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी दो युवक व एक युवक की पत्नी को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में लाए गए थे। 10 मई को राजेपुर सरायमेंदा निवासी तीनों लोगों का नमूना लिया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव निकले।

वहीं टेंपो से मुंबई से आया शेखपुर निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा भाजपा के भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के करीबी मोहल्ला चिलपुरा बजरिया निवासी पार्टी पदाधिकारी का भाई मुंबई में रहकर हेयर क्लिपिंग का काम करता है। वह 10 मई को कार से पत्नी व चार वर्षीय बेटे के साथ घर पहुंचा। उसी दिन तीनों ने मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मे नमूना दिया था।

जांच रिपोर्ट में दंपति कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मरीजों के आवास वाले 400 मीटर एरिया को सील कर हॉटस्पाट बना दिया गया। संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को इलाज के लिए जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें