महोबा में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महोबा जिले में एक और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव निकला। श्रमिक चार दिन पहले गुरूग्राम हरियाणा से बस से महोबा आया था। बुधवार देर रात उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला प्रशासन ने 400 मीटर का क्षेत्र सील कर दिया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इसमें से 3 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस सात हैं। कोरोना संक्रमितों में आठ प्रवासी हैं।