फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला, फर्रुखाबाद में संक्रमितों की संख्या 61 हुई

Sat, 13 Jun 2020 12:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के मोहल्ला पाठक कॉलोनी निवासी युवक अपने भाई के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 6 जून को वह वापस घर पहुंचा। दो दिन बाद सीएचसी पहुंचकर उसने जांच कराई।
विज्ञापन


9 जून को युवक का सैंपल लिया गया। 12 जून की देर रात आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 2 दिन तक युवक घर में रहकर सभी के संपर्क में रहा। युवक को एल-1 अस्पताल सीएससी बरौन में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके माता-पिता को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में अब तक 61 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 34 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके जबकि 27 केस एक्टिव हैं। इसमें चार को छोड़कर सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें