फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: बांदा में डॉक्टर समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 17 हुई

Tue, 05 May 2020 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को बांदा में एक डॉक्टर समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांदा जिले में संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है। जिसमें से चार लोग निगेटिव हो चुके हैं। 
विज्ञापन


बांदा मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 7 संक्रमित बांदा जिले के हैं जबकि तीन पॉजिटिव चित्रकूट निवासी हैं। चित्रकूट निवासी पॉजिटिव मरीज मजदूर हैं। जो बाहर से अपने घर पैदल आ रहे थे। उन्हें बांदा में ही रोक लिया गया और स्क्रीनिंग के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। चित्रकूट के शिवरामपुर निवासी तीनों मजदूर अपने घर नहीं जा पाए। ग्रीन जोन चित्रकूट में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें