फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक मिश्रा की थर्मल स्कैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
एबांदा। जिले में मौजूदा समय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार है। इनमें एक संक्रमित 26 वर्षीय युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। तीन अन्य पहले से पॉजिटिव की श्रेणी में है। 24 घंटे के दौरान 45 अन्य आईं जांच रिपोर्टें निगेटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दो दिन पूर्व 46 नमूने जांच के लिए झांसी भेजे गए थे। इनमें 41 की रिपोर्ट रविवार को मिल गई थी। ये सब निगेटिव थे। इन्हीं में शामिल एक संक्रमित की दूसरी जांच रिपोर्ट सोमवार को सुबह मिली है। यह फिर पॉजिटिव पाई गई है। यह युवक नरैनी कस्बे का है।
उसके संपर्क में आने वाले बांदा शहर निवासी खानदान युवक भी पॉजिटिव श्रेणी में आ गया है। दोनों ही मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 2 मई को 38 और 3 मई को 25 सैंपल और जांच के लिए भेजे गए थे। अभी इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार को कोई नया मरीज मेडिकल कालेज के क्वारंटीन या आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं हुआ। आइसोलेशन वार्ड में कुल 11 मरीज भर्ती हैं। इनमें बांदा के चार और महोबा के दो पॉजिटिव मरीज शामिल हैं।
महानगरों से लौटे 45 मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग
बांदा। विभिन्न साधनों अथवा पैदल प्रवासी मजदूरों का गृह जनपद लौटने का सिलसिला लॉकडाउन-3 में भी जारी है। सोमवार को महानगरों से 45 मजदूर अलग-अलग जत्थों में यहां आए। उनका जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
कोरोना वार्ड चिकित्साधिकारी डॉ. एसडी त्रिपाठी और डॉ. हृदयेश पटेल ने थर्मल स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की। क्वारंटीन की मुहर लगाकर उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान आदि प्रांतों से लौटे मजदूर शामिल हैं। सभी की रिपोर्ट प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें