फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In UP: हरदोई में तीन सगे भाई-बहनों समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 160 हुई

Mon, 15 Jun 2020 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पूर्व में संक्रमित मिल चुके दंपति के तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या १६० हो गई है। इनमें पांच को छोड़कर सभी प्रवासी या उनके साथ आए परिजन हैं। जनपद में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

रविवार आधी रात के बाद लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई रिपोर्ट में अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नारापुरवा निवासी दो सगी बहनें और एक भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो बहनों की उम्र क्रमश: पांच और चार वर्ष है, जबकि भाई की उम्र तीन वर्ष है।

विज्ञापन


तीनों भाई बहनों की २७ वर्षीय मां बीती सात जून को और पिता 10 जून को कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण कोविड- १९ अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती हैं। पूरा परिवार 30 मई को ट्रेन से लखनऊ और 31 मई को रोडवेज बस से हरदोई पहुंची थी। हरदोई पहुंचते ही पूरे परिवार को राजकीय कृषि महाविद्यालय में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था।

पूरा परिवार दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहता था। अहिरोरी विकास खंड के ही ग्राम उम्मरपुरवा निवासी छह वर्षीय बच्ची और ६० वर्षीय वृद्ध भी कोरोना संक्रमित मिला है। पॉजिटिव पाई गई बच्ची की २७ वर्षीय मां और 30 वर्षीय पिता पूर्व में ही संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

बच्ची के पिता अपने परिवार के साथ दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रहकर बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। बीती 31 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ और फिर लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई आया था।

परिवार सहित उसे राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। संडीला कस्बे में प्रतिभा सिनेमा के निकट रहने वाले २५ वर्षीय युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक मुंबई के कुलाबा में एक शिप पर वर्दी सिलाई का कार्य करता था।

१४ जून को संडीला वापस आने के बाद से अपने घर पर ही था। संडीला सीएचसी में उसने कोरोना की जांच को नमूना दिया था। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम अटवा निवासी १९ वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

उक्त युवती अपने माता पिता सहित आठ परिजनों के साथ दिल्ली के पंजाबीबाग इलाके में रहती थी। १२ जून को संडीला आने के बाद से गांव में अपने घर पर ही थी। एहतियातन जांच के लिए नमूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में दिया था।
विज्ञापन

संडीला के जबरअटरिया निवासी दो सगी बहनें भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। ११ और आठ वर्ष की दोनों बहनें अपने माता-पिता व गांव के अन्य बीस लोगों के साथ ट्रक से दिल्ली से संडीला ११ जून को आईं थीं।

१२ जून को कोरोना की जांच के लिए नमूना सीएचसी संडीला पर देने के बाद अन्य परिजनों के साथ घर चली गईं थीं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवईया निवासी १८ वर्षीय युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

युवक अपनी १६ वर्षीय बहन और १४ वर्षीय भाई के साथ नोएडा के सेक्टर ५१ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पिता भी नोएडा में रहता था। ११ जून को तीनों भाई बहन नोएडा से वापस गांव आए थे। ११ जून को ही सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया था।

१३ जून को नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। १८ वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र के मुताबिक पॉजिटिव मिले युवक का पिता पहले ही गांव आ गया था। युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद अब सभी परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें