कानपुर में चमनगंज क्षेत्र को हॉटस्पॉट इलाका बनाया गया है। सोमवार को यहां इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में पानी को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही बजरिया थाने के दो सिपाही अमित और राहुल झगड़ा सुलझाने पहुंचे।
इसपर अराजकतत्वों ने सिपाहियों पर छतों से थूकना शुरू कर दिया। सिपाहियों ने थाने आकर आलाधिकारियों से शिकायत की। साथ ही पत्र लिखकर अपनी ड्यूटी इस क्षेत्र से बदले जाने की मांग की।