फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांच कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

Mon, 27 Apr 2020 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कानपुर में हैलट के कोविड-19 अस्पताल की आईसीयू में रविवार को गंभीर हालत में 10 मरीज भर्ती किए गए थे। कोरोना संदिग्ध पांच मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंधना की एक महिला शनिवार को आई थी और रविवार को आईसीयू में शिफ्ट की गई थी। दो मरीज रविवार को गंभीर हालत में सीधे आईसीयू में पहुंचे थे।

मंधना की महिला का शनिवार व अन्य बाकी के मरीजों के सैंपल रविवार को लिए गए थे। अभी तक किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। सभी को सांस फूलने और बुखार की शिकायत थी। मृतक यशोदानगर, कलक्टरगंज, मंधना, चमनगंज और गुंजन विहार के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें