फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना से स्वास्थ्य विभाग परेशान, लिया फैसला- अब भर्ती करके सैंपल लेंगे, निगेटिव रिपोर्ट आने पर छोड़ेंगे

Wed, 29 Apr 2020 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का फैलाव तेज होने पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि अब भर्ती करके ही सैंपल लिए जाएंगे। जिसका सैंपल लिया जाएगा, उसे क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके बाद जब रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन हाउस की क्षमता और संख्या बढ़ाने में जुट गया है। मंगलवार देर रात तक 260 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही हॉटस्पॉट में थर्मल स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है।

मंगलवार शाम हैलट में एक नॉन पीजी जूनियर डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव निकलने से मेडिकल कालेज में तो हड़कंप मचा ही है स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। सीएमओ डॉ. शुक्ला ने डॉक्टर का पॉजिटिव निकलना चिंता का विषय बताया। कलक्टरगंज के नया हॉटस्पॉट बनने के बाद रात भर सर्वे टीमें वहां सैंपल लेती रहीं। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें