फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में एक दिन में कोरोना के 10 मरीज बढ़ने से मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 32 हुई

Sat, 23 May 2020 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना के पांच और मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरदोई जिले में शनिवार को पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पांचों युवक संडीला तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी लोग महाराष्ट्र से लौटे थे। इन्हें संडीला के क्वारंटीन सेंटर में रोका गया था। शनिवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


दोहपर तक पांच और मरीज बढ़ गए। पॉजिटिव मिले लोगों में एक दम्पति भी शामिल है। एक दिन में 10 कोरोना के मरीज बढ़ने से जिले में हड़कंप मच गया। हरदोई जनपद में संक्रमितों की संख्या 32 पहुंच गई है। जिले में अब एक्टिव केस 30 हैं। जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों में 25 प्रवासी श्रमिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें