फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में कोरोना के 12 मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 224 हुई

Mon, 29 Jun 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना के 12 मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरदोई जिले में सोमवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के 12 मरीज और बढ़ने से जिले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को संक्रमित मिले बैंक ऑफ बड़ौदा के लिपिक की मां, भाई, पत्नी और पुत्री भी संक्रमित मिली। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में बैंक ऑफ बड़ौदा की रेलवे गंज शाखा की एक महिला कर्मचारी उसका भाई और दादी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 224 हो गई है। जिनमें 48 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 172 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें