चित्रकूट में कोरोना के 11 मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को चित्रकूट जिले में कोरोना को 11 और मरीज बढ़ गए। इसमें जिला चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस व एक वार्ड ब्वॉय समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दोहपर में आई एक और रिपोर्ट में 6 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक दिन में कोरोना के 17 मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 59 हो गई है।