फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रुकी काउंसलिंग, शिक्षक निराश

विज्ञापन
फोटो- 8- शहर के जनसेवा इंटर कालेज में शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान अपने सारे प्रमाण ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर झटका लगा है। सुबह से काउंसलिंग के लिए पहुंचे 275 लोगों की काउसलिंग की प्रक्रिया के तहत कागजात भी जमा करा लिए गए। लेकिन शासन से आए आदेश के बाद बीच में ही भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। जिले में कुल 1058 शिक्षकों की काउसलिंग कराई जानी थी। जिसमें पहले दिन 391 शिक्षकों को आना था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से शिक्षक अपने कागजात लेकर काउंसलिंग के लिए पहुंचे। महिलाओं व दिव्यांगों की काउंसलिंग भी 10 कमरों में शुरू करा दी गई। सभी में शिक्षक बनने का खासा उत्साह था। इसी बीच अचानक न्यायालय से स्टे होने की माइक से घोषणा कर काउंसलिंग रोक दी गई। जिससे परिसर में निराशा छा गई। सभी अपने अपने कागजात वापस ले लिया। कई ऐसे अभ्यर्थी थे जो कागज जमा कर अपने घर भी चले गए थे।
बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में पहले दिन 391 की काउंसलिंग होनी थी जिसमें 275 उपस्थित थे और इनकी काउंसलिंग पूरी हो गई थी। अदालत का आदेश आने के बाद काउंसलिंग पर रोक लगा दी गई है। एबीएसए मनोज कुमार ने बताया कि आगे का कार्य उच्चाधिकारियों के आदेश आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन

महिला शिक्षक रहे उदास
चित्रकूट। शिक्षक भर्ती के लिए आयी महिला अभ्यर्थी प्रतापगढ़ कुंडा की श्वेता पांडेय, शंकर बाजार निवासी नेहा गुप्ता, कौशांबी जिला निवासी किरन सिंह ने बताया कि शिक्षक भर्ती मामला डेढ़ साल से भी अधिक समय से लकटा था। जिससे वह लोग बहुत परेशान थे। काउंसलिंग होने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उनकी मेहनत रंग लायी। कुछ देर बाद काउंसलिंग रदद होने पर उन्होंने निराश जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें