फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हर वैरिएंट से बचाव करेगी वैक्सीन, डेल्टा प्लस से होने वाले लक्षणों का किया जा रहा अध्ययन

Sat, 26 Jun 2021 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सहित पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद तीसरी लहर का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। इसी बीच कोरोना के वैरिएंट डेल्टा प्लस ने भी कहर बरपा रखा है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना के वैरिएंट डेल्टा प्लस के बाद भी आते रहेंगे। इससे बचाव का एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन है। यह जानकारी अमेरिका के आपात सेवा प्रमुख और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार ने फोन पर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वक्त अमेरिका में कोरोना के 20 फीसदी केस डेल्टा प्लस के हैं। डेल्टा प्लस से होने वाले नए लक्षणों का अध्ययन हो रहा है, लेकिन बचाव वैक्सीनेशन ही है। अमेरिका में 60-70 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग गई है।

क्या डेल्टा प्लस बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है? इस पर डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चों पर सबसे बाद में ध्यान दिया गया। सबसे पहले बुजुर्गों और कोमॉर्बिड को वैक्सीन लगाई गई। उसके बाद युवाओं के बचाव पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


इस वजह से अब बच्चे कोरोना वैरिएंट से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अमेरिका में कोविड केस घट रहे हैं। यहां जो वैक्सीन लगाई जा रही है, वह संक्रमण से बचाव में 95 फीसदी सफल है। उन्होंने बताया कि जितना अधिक वैक्सीनेशन हो जाएगा उतनी अच्छी हर्ड इम्युनिटी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें