फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकार्ड 91 प्रतिशत टीकाकरण

विज्ञापन
राजपुर पीएचसी में कोविड टीकाकरण के बाद कार्ड दिखाते पुलिसकर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार को रिकार्ड 91 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसमें कुछ छूटे हुए कर्मियों ने भी टीका लगवाया। 1441 के सापेक्ष 1312 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। अब लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर झिझक नहीं देखने को मिल रही है। पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 14 बूथों पर टीकाकरण किया गया। पुलिस कर्मियों से लेकर अफसर व अन्य कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। माती पुलिस लाइन में 600 के सापेक्ष 483 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया। इस दौरान कोविड-19 के नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया, अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान आदि मौजूद रहे। वहीं, शिवली सीएचसी में मैथा तहसील के एसडीएम रामशिरोमणि ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। अन्य लोग भी बेझिझक टीकाकरण कराएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं, राजपुर पीएचसी में पहला टीका होमगार्ड विनोद कुमार ने लगवाया। वहां 71 होमगार्ड के सापेक्ष 58 ने टीकाकरण कराया। राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि छूटे हुए होमगार्डों का दूसरे चरण में टीकाकरण कराया जाएगा। इसी प्रकार गजनेर, झींझक, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकंदरा आदि में भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें