फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार फ्रंट लाइन वर्करों का आज होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में लगातार दो दिन कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। पहले दिन छह अस्पतालों के 16 बूथ पर हेल्थ वर्करों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। दूसरे दिन चार बूथ पर राजस्व कर्मी व पंचायत कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के चौथे राउंड में हेल्थ वर्कर व राजस्व कर्मी समेत पंचायत कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि गुरुवार को छह अस्पताल के 16 बूथों पर करीब एक हजार हेल्थ वर्कर का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
शुक्रवार को वैक्सीनेशन अकबरपुर सीएचसी व जिला अस्पताल के चार बूथों पर होगा। यहां पांच सौ राजस्व व पंचायत कर्मी का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र निवासी एक किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमित को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या अब 1779 हो गई है। जबकि 1747 संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक की मौत सैनिटाइजर पीने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें