फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट हुआ कम तो राजस्व बढ़ने लगा, कानपुर में जनवरी माह में जमा हुआ रिकॉर्ड जीएसटी

Thu, 04 Feb 2021 12:00 AM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगने और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत के बीच जनवरी में कानपुर में रिकॉर्ड टैक्स जमा हुआ है। इस साल कानपुर में जोन एक में 251.07 करोड़ जीएसटी जमा हुआ है। पिछले साल इस अवधि में 227.98 करोड़ का टैक्स जमा हुआ था।
विज्ञापन


इसी तरह जोन दो में 174.36 करोड़ टैक्स आया है जो पिछले साल की तुलना में 17.56 फीसदी अधिक है। पिछले साल 148.32 करोड़ टैक्स जमा हुआ है। यह तब है जब कोविड काल देखा गया है। वहीं रिटर्न भी 94 फीसदी से अधिक जमा हुए हैं। जिन्होंने रिटर्न नहीं जमा किया है उन्हें नोटिस भेजा गया है।

शहर में एसजीएसटी विभाग दो जोन में बंटा है। कुल 30 खंड इसमें हैं।  जोन एक में एक से 13 खंड आते हैं। जबकि जोन दो में 14 से 30 खंड हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि अनलॉक के साथ शुरू हुई व्यापारिक गतिविधियों के चलते टैक्स कलेक्शन में जबरदस्त तेजी है।
विज्ञापन


लगातार टैक्स बढ़ रहा है। एडिश्नल कमिशनर ग्रेड एक कानपुर जोन पीके सिंह ने बताया कि जोन एक के राजस्व में पिछले साल की तुलना में 10.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि जोन दो में 17.56 फीसदी की तेजी आई है। दोनों जोनों में अच्छा कर संग्रह हुआ है।

उन्होंने बताया कि जोन एक में 23511 पंजीकृत फर्म हैं। जिसमें से केवल 1579 ने अब तक अपना रिटर्न नहीं दाखिल किया गया। यह प्रतिशत केवल 6.72 फीसदी है। इसी तरह जोन में 27931 पंजीकरण है। इसमें भी केवल 1929 का रिटर्न नहीं आया है। यह प्रतिशत 6.91 एक है।

जिनका अब तक रिटर्न नहीं आया है। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस साल बकाया का भी बहुत अच्छा भुगतान हो रहा है। सितंबर से बकाया भुगतान का अभियान विभाग ने चलाया था। जनवरी में 461.39 करोड़ का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 730 करोड़ जमा हुआ है। यह लक्ष्य का 89.86 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें