फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: आज पांच हजार लाभार्थियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य, बनेंगे 97 वैक्सीनेशन सेंटर

Fri, 12 Mar 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार के वैक्सीनेशन राउंड में पांच हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य शासन ने तय कर दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


60 साल और इससे अधिक तथा 45 साल से अधिक आयु के कोमॉर्बिड लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। फ्रंट लाइन वर्कर को सेकेंड डोज दी जाएगी। शासन के निर्देश के मुताबिक 25 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शुक्रवार को कम से कम पांच हजार पात्रों को वैक्सीन लगेगी।

25 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए तीन हजार का लक्ष्य है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि नगर में 97 वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए कहा गया है। 49 वैक्सीनेशन सेंटर बन पाए हैं।
विज्ञापन


इनमें सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य केंद्र और जिला स्तरीय अस्पताल शामिल हैं। निजी अस्पतालों को भी सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेकेंड डोज लेने वाले फ्रंट लाइन वर्कर को लक्ष्य में नहीं जोड़ा जाएगा।

सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार को वैक्सीनेशन जारी रखने को भी कहा। जनप्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर से पात्रों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के पात्रों को वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर भेजने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें