फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: 18 साल से ऊपर वालों को टीका आज से, कानपुर को केवल तीन हजार डोज

Sat, 01 May 2021 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

टीकाकरण के तीसरे चरण में शनिवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। लेकिन, लखनऊ से जिले को कोवैक्सीन की महज तीन हजार डोज ही मिली है। वह भी देर रात तक शहर नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Coronavirus vaccine
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण के तीसरे चरण में शनिवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। लेकिन, लखनऊ से जिले को कोवैक्सीन की महज तीन हजार डोज ही मिली है। वह भी देर रात तक शहर नहीं पहुंची थीं। ऐसे में सुबह इनमें बैच नंबर डालकर टीकाकरण केंद्रों को कोटा आवंटित किया जाएगा। इन हालात में तय समय पर टीकाकरण शुरू होना मुश्किल है।

विज्ञापन


वहीं, उम्र का दायरा बढ़ने से टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ भी बढ़ने की पूरी संभावना है। पहले दिन ही व्यवस्था गड़बड़ाने से केंद्रों पर हंगामे की भी आशंका है। कोरोना से बचाव के लिए 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के निशुल्क टीकाकरण के केंद्र सरकार के एलान के बाद शहर से हजारों की संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। गुरुवार को पंजीकरण में थोड़ी दिक्कत थी पर शुक्रवार को आसानी रही।

पंजीकरण कराते ही लोगों के मोबाइल पर एसएमएस भी आया, लेकिन इसमें न टीकाकरण केंद्र का पता चला और न ही यह कि टीका किस तारीख को लगेगा। इससे लोग असमंजस रहे। कुछ लोगों ने कोविड कमांड सेंटर के टोलफ्री नंबर से जानकारी हासिल करने की कोशिश की, पर कर्मचारियों ने कोई जानकारी न होने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि नगर में एक मई को वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन के 3000 डोज मिली हैं। इन्हें लेने के लिए गाड़ियां लखनऊ भेजी गई हैं। यह टीके 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए हैं। वैक्सीन आने के बाद बैच नंबर का उल्लेख करते हुए टीकाकरण केंद्र अलॉट किए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके बाद इन्हें केंद्रों पर भेजा जाएगा, तब टीकाकरण शुरू होगा। ऐसे में पहले दिन नौ के बजाय 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। टीकाकरण के लाभार्थियों के मोबाइल पर पोर्टल से एसएमएस के माध्यम से वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी दी गई है। टीकाकरण शाम पांच बजे तक चलेगा।

ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि 18 से 44 वर्ष तक के सिर्फ उन्हीं लोगों का टीकाकरण होगा, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। संबंधित लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये सूचना भेजी गई है। इस आयुवर्ग में ऑनस्पॉट पंजीकरण नहीं होंगे। 

आज इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
शनिवार को हैलट अस्पताल, उर्सला अस्पताल, ग्वालटोली, किदवईनगर, हरजिंदर नगर, कैंट, चाचा नेहरू, अनवरगंज, हुमायूंबाग, सर्वोदयनगर और नेहरू नगर अस्पताल में टीके लगेंगे। साथ ही सरसौल, बिधनू, कल्याणपुर और चौबेपुर सीएचसी में भी टीकाकरण होगा।

45 और इससे ऊपर वालों का अलग कोटा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक ने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पहले की तरह शनिवार को भी टीके लगेंगे। उनके वैक्सीनेशन का कोटा अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें