फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: वैक्सीनेशन के तीन सप्ताह बाद मजबूत हो रही प्रतिरोधकता, जांच में खुलासा

Sun, 04 Apr 2021 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगने के तीन सप्ताह के बाद शरीर में एंटीबॉडीज की फौज खड़ी हो जा रही है। इसके बाद भी एंटीबॉडीज का बनना जारी रहता है। वैक्सीन की दूसरी डोज के दो सप्ताह के बाद से शरीर में कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


यह खुलासा तीन सौ लोगों की आईजीजी एंटीबॉडीज टाइटर जांच में हुआ है। वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों की अलग-अलग जांचों में पाया गया कि पहली डोज लगने के बाद से ही व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडीज बनने लगती हैं लेकिन इनकी संख्या कम रहती है।

दूसरी डोज लगने के बाद एंटीबॉडीज में इजाफा होता रहता है। तीन सप्ताह के बाद व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडीज की पर्याप्त संख्या हो जाती है और इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है। इससे संक्रमण से बचाव होता है। संक्रमण हो भी गया तो रोग खतरनाक नहीं हो पाता।
विज्ञापन


इसके अलावा कोरोना संक्रमित हो चुके ऐसे लोगों की भी जांच की गई, जिन्होंने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई। उनकी जांच से निष्कर्ष निकला है कि प्राकृतिक संक्रमण से एंटीबॉडीज कम संख्या में बनती हैं और डेढ़-दो महीने में नष्ट हो जाती हैं।

इसके पहले जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में हुई रोगियों की जांच में भी इसी तरह का नतीजा सामने आया था। वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज अधिक दिनों तक रहती हैं। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें