फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: 84 दिन गिन लें, फिर जाएं वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने, सीएमओ ने स्पष्ट की स्थिति

Wed, 19 May 2021 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच में 84 दिन का गैप होना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Coronavirus vaccine
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड) की पहली डोज लगवाई है, वे पहली डोज की तिथि से 84 दिन गिन लें। इसके बाद दूसरी डोज लगवाने के लिए जाएं। उन्हें 84 दिन बाद की ही तारीख भी दी जा रही है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच में 84 दिन का गैप होना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


अगर पहली डोज को लगे 84 दिन से कम समय हुआ होगा तो पोर्टल उसे स्वीकार ही नहीं करेगा। सीएमओ ने बताया कि इस प्रावधान के पहले जिन्होंने पहली डोज लगवाई है। उन्हें कार्ड पर 45 दिन या जो भी समय दिया गया है, उस पर न जाएं। सीधा तरीका यह है कि पहली डोज लगने के बाद से 84 दिन जोड़ लें।

अगर समय पूरा हो गया है तो फिर जाकर सेकेंड डोज लगवा सकते हैं। पहली और दूसरी डोज के बीच में कम से कम 84 दिन का गैप जरूरी है। पहली डोज लगने की तिथि से 16 सप्ताह तक सेकेंड डोज लगवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परेशान न हों, बेवजह वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर तकलीफ न उठाएं। जब समय हो जाए तो जाकर वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें