फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन: अव्यवस्था गटक गई टीके की दूसरी डोज, वैक्सीन खत्म होने पर कई केंद्रों पर हंगामा भी

Fri, 14 May 2021 05:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना टीका उत्सव गुरुवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। टीकाकरण के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग का दूसरी डोज देने का कोरोना टीका उत्सव गुरुवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। टीकाकरण के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे लोग परेशान रहे। पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित समय पूरा कर चुके लोगों के कार्ड दिखाने पर भी उन्हें टीका नहीं लगाया गया। कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को कई केंद्रों में भटकना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, ज्यादातर केंद्रों को दूसरी डोज के लिए कोविशील्ड मिली ही नहीं थी। हालत यह थी कि  कहीं लक्ष्य से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गए तो गई केंद्र लक्ष्य भी नहीं पूरा कर पाए। गोविंदनगर जागेश्वर हॉस्पिटल में गुरुवार को 120 लोगों को वैक्सीन लगनी थी, मगर 200 के करीब लोग पहुंच गए।

वे वैक्सीन न लगने पर हंगामा करने लगे। इस पर अस्पताल प्रशासन ने जूही सेंटर से दोबारा वैक्सीन मंगवाकर 40 लोगों को लगवाई। गुजैनी सीएचसी में 200 लोगों को पहली डोज लगनी थी। मगर शाम चार बजे तक 170 के करीब ही लोग पहुंचे। दूसरी डोज के लिए 120 का टारगेट था, जिसमें से महज 10 लोग ही पहुंचे। यहां कोवीशील्ड वैक्सीन नहीं थी। कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले लोग भटकते रहे।
विज्ञापन


डाटा गलत बताकर वापस किया
दबौली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि मेहरबान सिंह का पुरवा में माता-पिता को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने गए थे। वहां मां को तो वैक्सीन लगा दी, मगर पिता का डाटा गलत बताकर लौटा दिया। जबकि, पोर्टल पर सब सही था। दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां डाटा सही बताया गया।
विज्ञापन

स्लॉट मिला, फिर भी लौटना पड़ा 
कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में रहने वाले राहुल शाह (54) कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए गुरुवार दोपहर सवा दो बजे कल्याणपुर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी। राहुल ने बताया कि एक अप्रैल को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। दूसरी डोज के लिए 13 मई का स्लॉट मिला था। अन्य लाभार्थियों को भी इसी तरह लौटना पड़ा।

कोवीशील्ड के लिए जाना पड़ा बिधनू
बर्रा चार निवासी युगल किशोर त्रिपाठी और उनकी पत्नी उत्तरा त्रिपाठी को कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 22 अप्रैल को लगनी थी। गुजैनी सीएचसी में कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी वैक्सीन नहीं लगी। इसके बाद कई अस्पतालों में संपर्क किया, मगर कहीं भी नहीं लगी। ऐसे में बिधनू स्थित अस्पताल जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

इन्होंने लगवाई पहली डोज 

एक निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हूं। मैंने पहली डोज लगवाई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं हो रही। सभी लोगों को पंजीकरण कराकर टीका लगवाना चाहिए।
भाव्य, नवशीलधाम, कल्याणपुर

दो दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। गुरुवार सुबह 10 बजे लाइन में लग गया। एक घंटे में नंबर नंबर आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई।
मनोज सिंह, केशवपुरम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें