फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत, हड़कंप

Thu, 02 Apr 2020 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कानपुर के हैलट अस्पताल के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज की गुरुवार सुबह मौत हो गई। महिला मरीज की मौत से हड़कम्प मच गया। महिला का सैम्पल दो दिन पहले लिया गया था। बताया जा रहा है कि शाम तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। महिला में कोरोना जैसे लक्षण होने पर बुधवार सुबह आईसीयू में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली से आई 60 वर्षीय महिला हैलट के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती थी लेकिन कोरोना के लक्षण और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें हैलट के मेटरनिटी विंग में बने कोविड वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया था। महिला का शव सील कर परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन उसे खोलने की मनाही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ल ने कहा कि सैम्पल रिपोर्ट आ जाए तभी साफ तौर पर कोरोना से मौत की पुष्टि की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें