कन्नौज जिले में लॉकडाउन के चलते ईदगाह के पास बदर मस्जिद में नमाज पढ़ रहे छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल नागेन्द्र पाठक ने बताया बुधवार शाम को सभी लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ते पकड़ा गया है। आरोपियों में एक हरदोई जिले का और पांच स्थानीय लोग शामिल हैं।