ऐसे वक्त में जब कोरोना कहर बरपा रहा है, शहर का पहला हॉटस्पॉट कुली बाजार हर्ड इम्यूनिटी के संकेत दे रहा है। दूसरी लहर में यहां अभी तक संक्रमित नहीं मिले हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग को भी चौंका रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा हर्ड इम्यूनिटी विकसित होने से ही संभव है।
उनका कहना है कि जब किसी क्षेत्र की 70 फीसदी से अधिक आबादी संक्रमित हो जाती है तो हर्ड इम्यूनिटी विकसित होती है। इससे संक्रमण की चेन टूट जाती है। पिछले साल जब कोरोना फैला था तो करीब 20-22 हजार की घनी आबादी वाले क्षेत्र कुली बाजार में सबसे अधिक संक्रमित मिले थे।