फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत, डेढ़ घंटे में सिमटी प्लेसमेंट ड्राइव, आईटीआई-बीई डिग्री धारको का होना था प्लेसमेंट

Sat, 07 Mar 2020 07:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना का डर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के राजकीय आईटीआई पांडु नगर में छह मार्च को एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव को होना था । गुजरात से आए कंपनी के अधिकारियों में कोरोना वायरस की दहशत इस कदर व्याप्त थी । सुबह 09 बजे शुरु हुआ प्लेसमेंट 10 बजकर 30 मिनट पर ही  समाप्त हो गया।

विज्ञापन


प्लेसमेंट के दौरान कंपनी ने लिखित परीक्षा को भी लेना उचित नहीं समझा । केवल साक्षात्कार लेकर ही कंपनी संस्थान से रवाना हो गई । प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया 36 छात्रों का साक्षात्कार लिया गया है, जिसमें 05 इजीनियरिंग डिग्री धारक ( बीई और बीटेक), 07 पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और 24 आईटीआई के छात्र थे ।

कंपनी ने 15 छात्रों के चयन को मंजूरी की बात बताई है। लेकिन अभी तक नामों की घोषणा नहीं की है । प्लेसमेंट की सूचना पर छात्रों का संस्थान में आना जाना लगा रहा। कंपनी के अधिकारियों के न होने की वजह से सभी को निराशा के साथ ही वापस लौटना पड़ा ।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया 07 मार्च को नोएडा की जूबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड को संस्थान में प्लेसमेंट केलिए आना है। कंपनी केअधिकारी कोरोना की बात को कह कर आने से इंकार कर रहे है । प्लेसमेंट सेल के  अधिकारियों के आग्रह करने पर वह आ रहे हैं ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें