फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-कोरोना से शहर में सोलहवीं मौत, सात और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना से शहर में 16वीं मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैलट में भर्ती कराए जाने के सवा तीन घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया। यह तीसरा ऐसा रोगी है, जिसमें सिर्फ कोरोना के लक्षण थे। उसे और कोई रोग नहीं था। इसके अलावा रविवार को शहर में 10 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में कुल 24 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 528 हो गई और एक्टिव केस 196 हैं।
विज्ञापन

बर्रा वाई ब्लॉक के रहने वाले 61 वर्षीय मरीज को शनिवार देर रात दो बजे हैलट के मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। पॉजिटिव रिपोर्ट मरने के बाद रविवार सुबह आई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से सुबह आई रिपोर्ट में रतनपुर का 29 वर्षीय युवक, अहिरवां का 27 वर्षीय युवक, बिल्हौर का 28 वर्षीय और ईटीसी फजलगंज का 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। इन चार संक्रमितों में सभी की उम्र 30 साल के नीचे है। इसके अलावा छह और लोग प्राइवेट लैब से कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें ओमपुरवा लालबंगला का 48 वर्षीय व्यक्ति, काकादेव निवासी 27 वर्षीय युवक, बंगाली मोहाल का 48 वर्षीय व्यक्ति, पटकापुर का 62 वर्षीय वृद्ध, देवनगर का 65 वर्षीय वृद्ध और रायपुरवा की 52 वर्षीय महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन कर दिया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव आए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें