फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: तिहरे हत्याकांड में निलंबित सिपाही और लॉकडाउन में बार्डर पर रिश्वत मांगने में निलंबित दरोगा बहाल

Mon, 08 Jun 2020 12:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में  तिहरे हत्याकांड में निलंबित सिपाही को एसपी ने बहाल कर दिया है। इसी मामले में तत्कालीन एसओ पहले ही बहाल हो चुके हैं। इसी प्रकरण में दरोगा व एक अन्य सिपाही को बहाली का इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं लॉकडाउन में बार्डर पर रिश्वत मांगने में निलंबित दरोगा भी बहाल हो गए। कमालगंज थाना क्षेत्र में तत्कालीन एसओ अंगद सिंह के कार्यकाल में 20 मार्च को गांव गदनापुर में सुरेंद्र सिंह,उनकी पत्नी सुलोचना व पुत्र अतुल की गांव के ही युवक ने हत्या कर दी थी।

इसमें एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने अंगद सिंह के अलावा दरोगा सरताज, सिपाही शिवशंकर, मदनलाल को निलंबित कर दिया था। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने जांच करके रिपोर्ट एसपी को भेज दी थी। इसके बाद एसपी ने एक पखवारे पहले एसओ अंगद सिंह को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार रात सिपाही शिवशंकर को भी एसपी ने बहाल कर दिया है। हालांकि दरोगा सरताज व सिपाही मदनलाल की बहाल नहीं हुई है। एसपी ने लॉकडाउन में राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी बार्डर पर प्रवेश के नाम पर घूस मांगने के आरोप में दरोगा विवेक कुमार को निलंबित किया था। उनको भी बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें