कानपुर। हैलट के न्यूरो साइंसेस स्थित कोविड हॉस्पिटल में बुधवार को तीन कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत हो गई। इन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर उपचार के दौरान इनकी मौत हुई। 24 घंटे में 13 संदिग्ध रोगियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना संदिग्ध जो रोगी मरे हैं, उनका अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के हिसाब से कराया जाएगा।
हैलट की फ्लू ओपीडी में 128 रोगी देखे गए। 13 संदिग्ध और एक पॉजीटिव आया रोगी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। यहां 70 कोरोना पॉजीटिव रोगी भर्ती हैं। 9 संदिग्धों की हालत गंभीर होने पर उन्हें न्यूरो साइंसेस के कोविड अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर यशोदानगर के 72 वर्षीय, प्रेमनगर के 65 वर्षीय और जाजमऊ के 63 वर्षीय कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत हो गई। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सुबह माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 101 सैंपल की रिपोर्ट दी। इनमें 15 सैंपल हैलट के थे। एक रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीएमओ के 86 सैंपल थे जो निगेटिव हैं। हैलट में मरे संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव है। शाम को 118 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इनमें हैलट के 53 सैंपल में एक पुराना संदिग्ध रोगी पॉजीटिव आया है। इसके अलावा एक पुराने कोरोना रोगी की रिपोर्ट फिर पॉजीटिव आई है। सीएमओ के भेजे 65 सैंपल में तीन पॉजीटिव बाकी निगेटिव हैं। बुधवार को हैलट से कोविड लैब 118 सैंपल भेजे गए।