फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-शहर में पहली कोरोना पॉजीटिव की डिलेवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की पहली डिलीवरी बुधवार को सिजेरियन से हुई। मां की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नवजात का भी सैंपल लिया गया। इसके अलावा तीन गर्भवती महिलाएं डफरिन अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी डिलीवरी अगले महीने संभावित है। डफरिन में भर्ती तीनों गर्भवती महिलाओं को मीरपुर कैंट से स्वास्थ्य विभाग की टीम लाई थी।
विज्ञापन

बेकनगंज की 21 वर्षीय प्रसूता और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। डिलीवरी कराने वाले कंसल्टेंट और जूनियर रेजीडेंट के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिजेरियन कराने वाले स्त्री रोग विभाग और बाल रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर सात दिन क्वारंटीन में रहेंगे। डफरिन में भर्ती दो महिलाओं का मीरपुर कैंट में मायका है और इनकी ससुराल कुली बाजार में है। ये पड़ोसी हैं। तीसरी महिला मीरपुर कैंट की ही रहने वाली है। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय का कहना है कि अस्पताल में भर्ती सभी महिलाओं की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा जो नई मरीज आएंगी उनकी भी जांच कराएंगे।
कोविड संक्रमितों के लिए अलग बनेगा लेबर रूम
जच्चा-बच्चा अस्पताल में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से लेबर रूम बनेगा। इसके साथ अलग आपरेशन थिएटर की भी व्यवस्था रहेगी। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय ने बताया कि कोविड फंड से लेबर रूम का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से भी बात हुई है। डीएम ने दो दिन के अंदर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें