फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : कन्नौज के कोरोना रोगी की कॉर्डियोलॉजी में मौत, कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा संस्कार

Fri, 21 Jan 2022 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

रविवार को लाए गए रोगी को कोरोना के लक्षण होने के कारण कॉर्डियोलॉजी के एचडीयू में भर्ती किया गया था। डॉ. उमेश्वर पांडेय की यूनिट में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दी गई।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के कोरोना संक्रमित हृदय रोगी की कॉर्डियोलॉजी में मौत हो गई। रविवार को लाए गए रोगी को कोरोना के लक्षण होने के कारण कॉर्डियोलॉजी के एचडीयू में भर्ती किया गया था। डॉ. उमेश्वर पांडेय की यूनिट में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दी गई। इस पर रोगी का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किए जाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


कॉर्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि रोगी को हाईपरटेंशन, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, फर्स्ट डिग्री हार्ट ब्लॉक की समस्या थी। हालत नाजुक होने के चलते उसे हैलट नहीं शिफ्ट किया जा सका। डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि रोगी की रिपोर्ट गुरुवार को ही आई थी। कॉर्डियोलॉजी में कोरोना संक्रमित अभी दो हृदयरोगी और भर्ती हैं। उनका कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इलाज किया जा रहा है। 

रोगियों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालत स्थिर होने पर हैलट शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा जच्चाबच्चा अस्पताल में चार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। नौ रोगियों को मैटरनिटी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोना के चार रोगी मान्यवर कांशीराम अस्पताल में भी भर्ती हैं। एक कोरोना संक्रमित में वायरल लोड अधिक बढ़ने और दूसरी बीमारी से संबंधित जटिलताएं पैदा होने पर हैलट शिफ्ट कर दिया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सभी रोगियों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें