फिरोजाबार से रेफर होकर चिकित्सा विवि सैफई लाए गए एक कोरोना मरीज की रविवार को मौत हो गई। उसकी चचेरी बहन का भी कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाई की मौत की सूचना पर वह अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर परिसर में उतर आई। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में किया गया।
कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि फिरोजाबाद से कोरोना का एक गंभीर एक दिन पहले चिकित्सा विवि सैफई रैफर किया गया था। इस मरीज का कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज वेंटीलेटर पर था। रविवार को मरीज की मौत हो गई। मरीज की चचेरी बहन भी कोरोना पॉजिटिव है।
उसका इलाज भी चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल में चल रहा है। भाई की मौत की सूचना पर वह अस्पताल से बाहर निकलने का बार-बार प्रयास कर रही थी। कुछ देर बाद बाथरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर अस्पताल के नीचे परिसर में उतर आई।
कोरोना मरीज को बाहर देखकर सुरक्षाकर्मियों ने शोर मचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला सिपाहियों को बुलाया। पीपीकेट पहने स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला सिपाहियों की मदद से उसे अस्पताल के अंदर किया। महिला का इलाज चल रहा है। उसे काफी आराम है।