फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीसरा कोरोना मरीज मदरसा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की आमदरफ्त मदरसों में रहने वाले छात्रों पर भारी पड़ी है। इनकी वजह से शहर में कोरोना संक्रमित हर तीसरा मरीज किसी न किसी मदरसे का छात्र है। शहर में अब तक सामने आए कुल 199 कोरोना पॉजीटिव में से 64 मदरसा छात्र हैं। यह आंकड़ा कुल संख्या का 32.17 फीसदी बैठता है।
विज्ञापन

कुली बाजार स्थित मदरसे के सबसे ज्यादा 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह मछरिया मदरसे के 18 और जाजमऊ मदरसे के छह छात्र संक्रमित हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित होने के पीछे यही बात सामने आई है कि निजामुद्दीन मरकज से जुड़ी तब्लीगी जमात के लोगों का इन मदरसों में लगातार आनाजाना बना रहा। इस दौरान मदरसों के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने छात्रों के रहन-सहन को लेकर एहतियात नहीं बरती। बच्चे एक साथ रहते और सोते थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखने से इतनी ज्यादा संख्या में बच्चे कोरोना की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें