फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल तोड़ अपने वाहन से दिल्ली गईं संक्रमित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, हैलेट में थीं भर्ती

Sun, 29 Nov 2020 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने के बाद भी वह शनिवार सुबह अपने वाहन से दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया था कि अपने वाहन से जाने में दिक्कत हो सकती है, लेकिन वह नहीं मानीं। हालांकि एंबुलेंस उनके वाहन के साथ-साथ गई। शुक्रवार देर रात उनकी आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद उन्हें हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। फेफड़ों में निमोनिया होने की वजह से स्थिति बिगड़ने की आशंका रही। डॉक्टरों ने एसपीजीआई में बेड के लिए बात भी की। लेकिन मंत्री ने एम्स दिल्ली जाने को कहा तो उनके लिए एंबुलेंस मंगाई गई, लेकिन उनकी इच्छा अपने वाहन से जाने की थी।
विज्ञापन


एंबुलेंस में फार्मासिस्ट और दूसरा तय स्टाफ ही रहा। डॉक्टर का इंतजाम नहीं हुआ। जीएसवीएम मेडिकल कालेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि मंत्री से बीएचटी पर लिखवाने के बाद उन्हें रेफर किया गया।
 
विज्ञापन

मंत्री निरंजन ज्योति के संक्रमित होने पर आश्रम में 22 की जांच

आपको बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को अमरौधा सीएचसी से गई टीम ने मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम को सैनिटाइज करवाया। इसके बाद आश्रम में संत व सुरक्षा कर्मी समेत 22 लोगों के सैंपल लिए गए।

रिपोर्ट आने तक सभी को आश्रम में रहने को कहा गया। वहीं, मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, युग पुरुष परमानंद महाराज व साध्वी ऋतंभरा ने साध्वी निरंजन ज्योति से फोन पर हालचाल लिया और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। 

गौरतलब है कि  मंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति 21 से 27 नवंबर तक मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परम धाम स्थित आवास पर रहीं। मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद की भी कोरोना जांच की गई है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। 

अमरौधा सीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय से दी गई है। आश्रम में मौजूद संत और सुरक्षा कर्मियों समेत 22 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें