फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कमांड सेंटर से भेजे रोगी को भर्ती न करने पर दो अस्पतालों पर होगी रिपोर्ट

Mon, 19 Apr 2021 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कमांड सेंटर से भेजे गए रोगियों को भर्ती न करने और निजी एंबुलेंस से आए रोगी को भर्ती कर लेने के मामले में रामा मेडिकल कॉलेज और रीजेंसी गोविंदनगर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकीकृत कमांड सेंटर से भेजे गए रोगियों को भर्ती न करने और निजी एंबुलेंस से आए रोगी को भर्ती कर लेने के मामले में रामा मेडिकल कॉलेज और रीजेंसी गोविंदनगर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के पत्र पर इन दोनों अस्पतालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस आयुक्त से संस्तुति की है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का लाइसेंस और अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने को भी कहा है। अमर उजाला ने कोविड अस्पतालों के बेड ब्लैक करने का मुद्दा उठाया था कि कमांड सेंटर से भेजे जाने वाले रोगियों के बजाए निजी एंबुलेंस से आने वालों को भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ ही निगरानी शुरू कर दी गई है।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर आशीष तिवारी ने शिकायत की कि एंबुलेंस को घंटों रोके रखा गया और निजी एंबुलेंस से आने वाले रोगी भर्ती किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ को पत्र लिखकर इन दोनों चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त से तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें