मृतक घनश्याम कुशवाहा का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी हाईवे ओवरब्रिज के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती भाई की रिपोर्ट लेकर आ रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर का रहने वाले जयराम कुशवाहा का बड़ा बेटा फूल सिंह जिला अस्पताल में भर्ती है। रविवार को फूल सिंह का छोटा भाई घनश्याम कुशवाहा (24) बड़े भाई की रिपोर्ट लेेकर बाइक से जिला अस्पताल आ रहा था। हाईवे पर अकबरपुर के पतारी ओवर ब्रिज के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज गति वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर पड़े घनश्याम को देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई। कुछ देर में एंबुलेंस पहुंच गई और घनश्याम को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी नीता और मासूम हर्ष (4), परी (2) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक फास्ट फूड की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अस्पताल से मेमो के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।