फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in kanpur: दो गंभीर कोरोना मरीजों का हैलट में ऑपरेशन, न्यूरो साइंसेज में की गई सर्जरी की विशेष व्यवस्था

Tue, 11 Aug 2020 09:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर हैलट में गंभीर कोरोना मरीजों की अलग-अलग सर्जरी की गई। इनमें से एक मरीज की आंत फट गई थी जबकि दूसरे रोगी का जननांग वाला हिस्सा सड़ गया था। ये दोनों मरीज निजी अस्पतालों में पैसा खर्च करने के बाद हैलट आए।
विज्ञापन


इनकी सर्जरी के लिए न्यूरो साइंसेज ओटी में विशेष व्यवस्था की गई। सर्जरी के बाद एक को न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल तथा दूसरे को मैटरनिटी विंग में भर्ती किया गया है। जाजमऊ निवासी 30 साल के रोगी की आंत फटने से पेट फूल गया था।

वह दो दिन पहले हैलट में भर्ती हुआ। इससे पहले किसी निजी डॉक्टर को दिखा रहा था। कोरोना पॉजिटिव होने से हालत बिगड़ी तो जांच के बाद सर्जरी की व्यवस्था की गई। न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जीडी यादव ने बताया कि सर्जरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


रोगी डॉ. युक्तेश्वर मिश्र की यूनिट में भर्ती हुआ था। वहीं, दूसरा रोगी कल्याणपुर के निजी नर्सिंगहोम में इलाज करा रहा था। उसकी सर्जरी खुद डॉ. यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें