फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मरीजों की तादात बढ़ने से सैफई शिफ्ट किए गए 70 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 14 दिन किया जाएगा इलाज

Thu, 23 Apr 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मरीजों की संख्या बढ़ने कोरोना पॉजिटिव 70 मरीजों को सैफई शिफ्ट किया गया है। आगरा से बुधवार की रात सैफई लाए गए 69 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसी में फिरोजाबाद  की एक प्रसूता महिला को भी रखा गया है जिसकी जांच रिपोर्ट बुधवार की शाम को  कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन सभी को 14 दिन रखकर इलाज किया जाएगा। 69 संक्रमित  मरीजों को आगरा से एंबूलेंस से सैफई लाया गया था।

सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि आगरा मे मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह  से इन्हें इलाज के लिए सैफई भेजा गया है। बताया कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग रखा जाता है। शासन स्तर पर कानपुर मंडल में तीन सीएचसी सरसौल (कानपुर नगर) को लेविल-1, तिर्वा (कन्नौज) को लेविल- 2 तथा जसवंतनगर (इटावा) को लेविल- 3 में रखा जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जब एक सीएचसी भर जाएगी तब दूसरी में पॉजिटिव मरीज भेजे जाएंगे। इसी प्रकार से आगरा से 69 संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए सैफई लाया गया है। इन सभी का 14 दिन तक इलाज किया जाएगा। बताया फिरोजाबाद की कोरोना पॉजिटिव महिला समेत 70 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें