कोरोना की चौथी लहर में एक और मौत हो गई। इससे बांदा जनपद में कोरोना से जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या तीन पहुंच गई है। शहर के इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिला था। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों में चौथी लहर में यह तीसरी मौत हुई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक कोरोना संक्रमित होने के साथ हाईपरटेंशन, शुगर, निमोनिया, अल्सर आदि बीमारियों से ग्रसित था। कोरोना से मृत्यु की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। गुरुवार को 1026 संदिग्धों की जांच की गई। कोई नया संक्रमित नहीं मिला। होम आइसोलेशन वाले सात संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 14 हो गया है।