फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Banda: चौथी लहर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, सीएमओ बोले- मृतक को थीं कई अन्य बीमारियां

Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई। जनपद में कोरोना से जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या तीन पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की चौथी लहर में एक और मौत हो गई। इससे बांदा जनपद में कोरोना से जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या तीन पहुंच गई है। शहर के इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिला था। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों में चौथी लहर में यह तीसरी मौत हुई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक कोरोना संक्रमित होने के साथ हाईपरटेंशन, शुगर, निमोनिया, अल्सर आदि बीमारियों से ग्रसित था। कोरोना से मृत्यु की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। गुरुवार को 1026 संदिग्धों की जांच की गई। कोई नया संक्रमित नहीं मिला। होम आइसोलेशन वाले सात संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 14 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें