फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: आईसीएमआर ने जारी की नई कोविड गाइडलाइन, 93 प्रतिशत ऑक्सीजन सेच्युरेशन पर भर्ती होंगे मरीज

Wed, 19 Jan 2022 11:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईसीएमआर ने नई कोविड गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन एम्स, आईसीएमआर, नेशनल टास्क फोर्स और ज्वाइंट मॉनीटरिंग ग्रुप अंडर हेल्थ मिनिस्ट्री (डीजीएचएस) की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई कोविड गाइडलाइन में बताया गया कि रोगी का ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल जब 90 से 93 प्रतिशत के बीच आ जाए तो उसे भर्ती किया जा सकता है। सांस की नली के ऊपरी हिस्से में संक्रमण हो, साथ ही बुखार रहे लेकिन सांस न फूले तो रोगी को होम आइसोलेशन में ही रखा जाए।
विज्ञापन


वैसे 90 से 93 प्रतिशत ऑक्सीजन सेच्युरेशन वाले रोगी को संयत की श्रेणी में रखा जाएगा, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिए जाने की संस्तुति की गई है। यह गाइडलाइन एम्स, आईसीएमआर, नेशनल टास्क फोर्स और ज्वाइंट मॉनीटरिंग ग्रुप अंडर हेल्थ मिनिस्ट्री (डीजीएचएस) की ओर से जारी की गई है।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि रेमडेसिविर तथा अन्य दवाओं के इस्तेमाल के संबंध में भी बताया गया है। खास स्थिति पर ही दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्टेरॉयड सोच समझकर देने के लिए कहा गया है। इससे ब्लैक फंगस का संक्रमण होने का डर रहता है। इसके साथ ही हृदय रोगी, हाइपरटेंशन, टीबी, फेफड़ों, गुर्दे, लिवर और कैंसर रोगियों को हाई रिस्क में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें