उत्तर प्रदेश के कानपुर में जून की शुरुआत से ही जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उससे रिकवरी रेेट (कुल संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों का अनुपात) तेजी से नीचे आया है। शहर में मई में 91 फीसदी तक पहुंच चुका रिकवरी रेट जून के चार दिनों में ही 70 फीसदी पर आ गया है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी है। प्रवासियों की घर वापसी और लॉकडाउन में ढील से 15 जून तक संक्रमण के चरम पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में इससे बचाव की रणनीति बनाई जा रही है। रिकवरी रेट में 10 मई से सुधार शुरू हुआ था।