जमातियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर डीआईजी के अलावा एसपी क्राइम, साइबर सेल प्रभारी और स्वरूपनगर थानाध्यक्ष को दी गई है।
दावा है कि उनका वायरल किया गया वीडियो फेक है, जिसके जरिये उनको रंगदारी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जीएसवीएम की प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी जमातियों को आतंकी समेत अन्य आपत्तिजनक बातें कहते सुनाई दे रही हैं।